
Eros Times: उत्तराखंड की बेटी रजनी जोशी जिनकी कर्मभूमि गाजियाबाद एनसीआर वा उत्तराखंड रही है को नोएडा फिल्म सिटी मे अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय विभूतियों की उपस्थिति मे जानी मानी हस्ती संदीप मारवाह द्वारा ICMEI-100 के लिए डॉ. सरोजनी नायडू अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के 7वें संस्करण से सम्मानित किया गया। जिसका उद्घाटन मारवाह स्टूडियो फिल्म सिटी नोएडा में सेशेल्स के उच्चायुक्त, गाम्बिया के प्रथम सचिव और हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया।
यह अवॉर्ड उन्हें सामाजिक कार्यों मे राष्ट्र मे योगदान देने हेतु दिया गया।
रजनी जोशी ने बताया कि यह अवॉर्ड पाकर वो गर्व से गदगद महसूस कर रही है और संदीप मारवाह जी का ह्रदय की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। साथ ही न्यूज मे दिए अपने साक्षात्कार मे उन्होंने जानकारी दी कि अब तक उन्हें राज्य और राष्ट्र स्तर पर ही सम्मान प्रदान हुए हैं ये उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार है। वह शिक्षा के लिए मुख्य रूप से कार्य करके (बस्ती से बस्ते के सफर) के कारवां को निरंतर कई वर्षों से अपनी टीम के साथ आगे बढ़ा रही हैं साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे अब तक अमर उजाला के सयुक्त तत्वधान में (अपराजित) कार्यक्रम के तहत डेढ़ लाख लड़कियों,महिलाओ को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग दे चुकी है। व लगातार अनेकों सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर और दिल्ली एनसीआर उत्तराखंड मे सेवा कर रही है जरूरतमंदों की।
साथ ही वर्तमान मे राम मनोहर लोहिया अस्पताल की दो वर्षो से (ICC आंतरिक शिकायत समिति) वा रेड क्रॉस सोसाइटी हेडक्वार्टर की (ICC)सदस्य हैं। जो अपना जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर चुकी हैं।
इस अवसर पर 70 अन्य महिलाओ को भी सम्मानित किया गया।