शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा वर्तमान तक की गयी निरोधात्मक कार्यवाही।

नोएडा/EROS TIMES:  नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्वक ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से बडे़ स्तर पर अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये असमाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियांे के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुये अवगत कराया है कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही में वर्तमान तक 33 देसी तमंन्चे, 54 जिन्दा कारतूस जब्त किये गये है। इसी प्रकार 2855 ली0 अवैध शराब बरामद करते हुये 77 व्यक्तियों को जेल भेंजा गया है। इसी प्रकार धारा 151 द0प्र0स0 के तहत 625 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 107/116 द0प्र0स0 के तहत 3709 व्यक्यिों को नोटिस जारी किया गया है और 3502 व्यक्तियों को इस धारा के तहत पाबन्द किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 8 लोगांे पर गैंगस्टर लगाया गया है और 25 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 135 व्यक्तियांे पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही प्रस्तावित है।
निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये जनपद में की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के दौरान 284 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेंजा गया है। वर्तमान तक 877 हिस्ट्रीशीटरांे की चैकिंग की गयी है। डीएम ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान असमाजिक तत्वांे एवं गडबड़ी फैलाने के उद्देश्य से 1335 सराय, होटल एवं धर्मशालाओं की अभियान चलाकर चैकिंग की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में नगर निकाय के मतदान को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्रांे में शस्त्र लाईसंेस जमा कराने की कार्यवाही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से की जा रही है। डीएम ने यह भी बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक बडे़ स्तर पर निरोधात्मक कार्यवाही जारी है।

  • Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 68 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 98 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 118 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 193 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 175 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 173 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन