दिल्ली न्याय यात्रा के साथ चल रही शीश महल की झांकी में सोने की पर वाला टायलेट और गंदे पानी की बोतल केजरीवाल के भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करती है- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के 23वें दिन परम्परागत वंदे मातरम गायन और ध्वजारोहण के बाद हरी नगर घंटाघर, शास्त्री मार्केट से शुरु की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हमारा काफिला आगे बढ़ रहा है, दिल्ली की जनता के यात्रा के साथ जुड़ने से अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली की जनता न्याय यात्रा के साथ अत्यधिक संख्या जुड़ रही है, मैं अपील करता हूॅ कि 2025 में उस कांग्रेस को चुने जिसने 15 साल दिल्ली की सेवा करने का काम किया था। हमने दिल्ली की सूरत बदलकर प्रदूषण कम करने की दिशा में सीएनजी, मेट्रो और फ्लाईओवर बनवाए। वृद्धों को पेंशन, गरीबों को राशन पर्याप्त मात्रा दिया। हमने दिल्ली का जो विकास किया, उससे हर महीने में नई दिल्ली आगे बढ़ती नजर आती थी।

दिल्ली न्याय यात्रा आज 23वें दिन हरी विधानसभा में हरी नगर घंटाघर, शास्त्री मार्केट से शुरु होकर गांधी पार्क, गांधी मार्केट, गुरुद्वारा रोड़, बी ब्लाक हरी नगर, सनातन धर्म मंदिर सुभाष नगर, काला बर्गर वाला चौक, मिलाप मार्केट, राधास्वामी आश्रम, अग्रवाल स्वीट्स तिहाड़ गांव, खालसा स्कूल, होम स्वीटस जेल रोड़, दिल्ली हाट, जनकपुरी, जी ब्लाक हरी नगर, जल बोर्ड बूस्टर पंप, बी2 जनकपुरी, सूरजमल कॉलेज, माता चानन देवी अस्पताल से आगे बढ़कर 40 फुटा रोड़, चाणक्य प्लेस-2 सीतापुरी में यात्रा का समपान हुआ। यादव ने सुभाष नगर गुरुद्वारा में जाकर न्याय यौद्धाओं के साथ माथा टेका।

दिल्ली न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ अ0भा0क0कमेटी के सचिव प्रभारी सुखविन्दर सिंह डैनी, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, एडवोकेट सुनील कुमार, अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव सी.पी. मित्तल और अमृता धवन, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, दिल्ली महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व पार्षद प्रेरणा सिंह सहित शामिल थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के शीश महल और दिल्ली को मिल रहे गंदे पानी की बोतल से संबधित एक झांकी का अनावरण भी किया, जिसको दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान चलाया गया। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष पहले आऐ बहरुपिए अरविन्द केजरीवाल की सच्चाई को जनता के सामने लाने की जिम्मेदारी कांग्रेस यौद्धाओं की है। केजरीवाल ने 2013 में कहा था न कोई सुविधा लेंगे, न सुरक्षा लेंगे, न बंगला लेंगे, न गाड़ी लेंगे। परंतु अपने ऐशो आराम के लिए 175 करोड़ का शीश महल बनाया, जिसमें टायलेट तक को गोल्ड प्लेटेड किया गया। दिल्ली की जनता आहत है, हम शीश महल की सच्चाई जनता के सामने उजागर करेंगे। केजरीवाल ने शीशमहल बनाकर भारी भ्रष्टाचार कर जिनता को धोखा दिया है। हमें दिल्ली में विकास की जगह शराब मॉडल देखने को मिला।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल रेवड़ियों पर 65000 बैठकें करके चर्चा करने की बात करते है, जबकि उनकी रेवड़ियां जनता के साथ धोखा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सस्ती बिजली, मुफ्त पानी जैसे झूठे वादों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। आम आदमी पार्टी ने जनता से किए वादों को पूरा करने की जगह झुनझुना थमा दिया है। गरीब लोगों के लिए 450 राशन की दुकान बंद करके दिल्ली के हर कौने में शराब के ठेके खोल दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 3-3 बार अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया, हर बार फेल साबित हुए। अपनी जिम्मेदारी निभाने व अपना काम करने की जगह केन्द्र सरकार, उपराज्यपाल और पड़ौसी राज्यों पर काम न करने देने का आरोप लगाते रहे। उन्होंने कहा कि बहुत हो गया प्रयोग, जनता ने केजरीवाल को इस भरोसे के साथ चुना कि पारदर्शी सरकार मिलेगी, एक अच्छी छवि मिलेगा, दिल्ली का विकास करेगा, परंतु दिल्ली के विकास के लिए कुछ नही किया। दिल्ली की जनता अरविन्द केजरीवाल की असलियत को पहचान चुकी है। दिल्ली की जनता अरविन्द केजरीवाल को उनकी उचित जगह बैठाने के लिए तैयार बैठी है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमें दिल्ली में ऐसी सरकार बनानी है, जो लोगों की मदद कर सके, अपना फर्ज निभा सके, यह काम कांग्रेस ने 15 वर्षों में करके दिखाया है। दिल्ली न्याय यात्रा की सफलता के साथ लोगों का कांग्रेस में एक बार फिर विश्वास बढ़ रहा है। सिर्फ हमें आपसी मतभेद मिटाकर मजबूती के साथ एकजुट होकर लोगों के दिलों को जीतने का काम करना है। लोगों के बीच जाकर केजरीवाल सरकार की सच्चाई को सबके सामने लाना होगा, ताकि 2025 में कांग्रेस की मजबूत सरकार बन सके।

  • admin

    Related Posts

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    EROS TIMES:  दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल के नजदीक बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 48 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 132 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 126 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 125 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 112 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 123 views
    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक