EROS TIMES : नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में एक साधारण कार्यक्रम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस के साथ जुड़ने वालों ने बताया कि वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, आदर्शों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व व लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देशवासियों के लिए लगातार संघर्ष करने से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।
आम आदमी पार्टी के नेताओं को पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, पूर्व अ0भा0क0 कमेटी सचिव जितेन्द्र बघेल, जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन और विष्णु अग्रवाल शामिल थे।
आम आदमी पार्टी के फाउंडर सदस्य राजकुमार पासवान, तुगलकाबाद विधानसभा के रविन्द्र सिंह रावत, रोहतास नगर विधानसभा से सुरेन्द्र पांचाल विश्वकर्मा, पब्लिक ग्रीवेन्सस कोऑर्डिनेटर एन आर गुप्ता, निगम प्रत्याशी आसमा रहमान, हाजी रहास, मौ. मोसिन, बीएसपी निगम प्रत्याशी अख्तर सिद्दकी, सदाम, काजी हुसैन, वार्ड अध्यक्ष केहती प्रसाद सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया।