कंस वध ,रुक्मिणी विवाह आदि कथा प्रसंग सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

नोएडा/EROS TIMES : सेक्टर 82 ईडव्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास आचार्य पुष्कर कृष्ण जी ने कंस वध का प्रसंग सुनाया | कंस द्वारा श्रीकृष्ण को मारने के तमाम प्रयास असफल होने के बाद उसने अक्रूर जी को मथुरा में उत्सव के बहाने कृष्ण और बलराम को लेने भेजा | गोकुलवासियों के मना करने के बाद भगवान कृष्ण उन्हें समझकर बलराम के साथ मथुरा पहुँचते हैं | कंस दोनों को मारने की योजना के अनुसार उनपर मदमस्त हाथी को छोड़ देता है ,भगवान उसका वध कर देते हैं | तब कंस अपने योद्धाओं चाणूर और मुस्टिक को मल्ल युद्ध के लिए भेजता है जिनका कृष्ण और बलराम वध कर देते है ,कंस चिंतित होता है | भगवान कृष्ण ,कंस को ललकारते हैं और उसके सिंघासन पर चढ़कर केश पकड़कर घसीटते हैं |

कृष्ण ने कहा की हे दुष्ट तूने बहुत पाप किये आज तेरा अंत समय है | भगवान कंस का वध कर देते हैं और चारों ओर जय जयकार होती है और कंस को भगवान का परमधाम प्राप्त होता है | अन्य प्रसंग में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया जहाँ भगवान कृष्ण शत्रुओं को पराजित कर रुक्मिणी से विवाह करते हैं | इससे पहले भगवान द्वारा फूलों की होली खेली गयी जिसमें सभी सेक्टरवासियों ने एक दुसरे के साथ फूलों की होली खेली |
आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 4 नवम्बर दिन शनिवार को सुदामा चरित्र आदि प्रसंगों का श्रवण भगवत्प्रेमी श्रोतागण कर सकेंगे |
इस अक्सर पर एनके सोलंकी ,रवि राघव ,शिवब्रत तिवारी ,देवमणि शुक्ला ,सुशील पाल ,अंगद सिंह ,संतोष तिवारी ,संजय शुक्ला ,मुन्ना चौधरी ,देवेंद्र गुप्ता ,घनश्याम जोशी ,रामलखन लखेड़ा ,रंजीत विष्ट ,आरके शर्मा ,रमेश वर्मा ,राजेश गुप्ता ,रविंद्र कुमार ,ओम थापा ,विश्वेन्द्र शर्मा सहित भरी संख्या में भगवत्प्रेमानुरागी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे |

  • Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 68 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 98 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 118 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 193 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 175 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 173 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन