श्रीदेवी ओर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों ही वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुई थीं। वह अंबानि के सभी फंक्शन्स का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उनका फैशन काफी चर्चा में था, एक्ट्रेस के सभी लुक्स उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आए थे। उनकी शादी से फ्री होने के बाद जाह्नवी कपूर अब तुरंत ही अपनी आने वाली फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन में जुट गयी हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन, इस बीच एक्ट्रेस के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सामने आ रही है। जिससे उनके फैंस थोड़े चिंतित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक,फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने के बाद जाह्नवी कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा ह। उनके करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के स्वास्थ्य पर अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि फिलहाल डॉक्टर उन्हें ट्रीट कर रहे हैं और वह जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव
EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के…