![](https://www.erostimes.com/wp-content/uploads/2017/06/DSC_1295-1-e1497962363857.jpg)
नोएडा,इरोस टाइम्स: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में विश्व संगीत दिवस मनाया गया। सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 15 वर्षिय नन्हें संगीतकार शौर्य कुमार लाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान शौर्य ने संगीत निर्देशन से जुड़ी बारिकियों से अवगत कराया।
बचपन से ही संगीत के शौकिन 15 वर्षिय संगीतकार शौर्य ने बताया कि हिन्दी गाने के साथ पहली बार धूम-3 फिल्म में गाना मलंग आया था। उसी गाने को सुनने के बाद दिल में आया कि अरबीयन फ्यूजन को पंजीबी के साथ किया जाए। इसी को ध्यान में रखकर मैंने एलबी (दिल के करीब) के नाम से अपना पहला एलबम लांच किया। ट्रिनिटी कॉलेज (लंदन) से म्यूजीकोलॉजी सीख रहे शौर्य के अनुसार के संगीत क्षेत्र में धुन से धुन मिलाकर एक नई ताल बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान का होना जरूरी है।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि विश्व संगीत दिवस पर आयोजित आज के कार्यक्रम का उद्देश्य युवा एवं प्रतिभावान संगीतकार को प्रयोगत्मक संगीत के लिए प्रेरित करना है।