EC करने जा रहा है नई मशीनों का परीक्षण, 2019 में नए ईवीएम से पड़ेंगे वोट !

नई दिल्ली इरोस टाइम्स: अगले दो सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का परीक्षण करने जा रहा है। अब ये नई मशीनें पुरानी ईवीएम का बेहतर प्रोटोटाइप होंगी। परीक्षण सफल होने पर आयोग 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए 10 लाख ईवीएम तैयार करवा सकता है। आपको बता दे की वर्तमान में इस्तेमाल हो रही मॉडल 3 ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं, इनमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। इन्हीं मशीनों के नए प्रोटोटाइप में सुरक्षा से जुड़ी कुछ खास खूबियां जोड़ी गयी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी का कहना है कि, ‘हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर हारने वाली कई राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया था। किसी राज्य में चुनावी नतीजों को बदलने के लिए ईवीएम बनाने वालों, जिले के चुनाव अधिकारी, मतदान अधिकारी, सिक्योरिटी गार्ड व राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच सांठ-गांठ जरूरी है। ऐसा हुआ तो किसी एक चरण पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ अगले चरण में पकड़ में आ जाएगी।’

अन्य देशों में इस्तेमाल होता है                                                                                                  

  • भारत के अलावा देशों जैसे की ब्राजील, नॉर्वे, जर्मनी, वेनेजुएला, कनाडा, बेल्जियम, रोमानिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली, आयरलैंड, यूरोपीय संघ और फ्रांस में इस्तेमाल।

ईवीएम निर्माण

  • रक्षा मंत्रालय के तहत बेंगलुरु की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और परमाणु ऊर्जा मंत्रालय के तहत हैदराबाद की इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया (ईसीआइएल) ईवीएम का निर्माण करते हैं।
  • दोनों कंपनियां एक-दूसरे से अलग ईवीएम बनाती हैं। कुछ ही इंजीनियरों को ईवीएम के सोर्स कोड की जानकारी रहती है। बाकि सब के लिए यह गुप्त रखा जाता है। सोर्स कोड भी कंपनियों में ही लिखा जाता है, और इसे सुरक्षित रखा जाता है।

दो इकाईयों से बनी है

  • पहली है बैलट यूनिट यानी मतदान इकाई। इस भाग में उम्मीदवारों के नाम की सूची के सामने बटन लगे होते हैं। इन्हीं बटनों को दबाकर मतदाता अपना मत डालता है।
  • दूसरा भाग है कंट्रोल यूनिट यानी नियंत्रण इकाई। इस भाग में वोटों की गिनती की जाती है।
  • इसे मतदान केंद्र में तैनात अधिकारी को सौंप दिया जाता है।

अब तक तीन मॉडल बने है

एम1 (मॉडल 1)

  • 1989-2006 के दौरान निर्माण
  • 2014 के आम चुनावों में आखिरी बार इस्तेमाल
  • 9.2 लाख मशीनों का निर्माण 2006 तक
  • 1.4 लाख अब तक नष्ट की गईं

 एम2 (मॉडल 2)

  • 2006-2012 के दौरान निर्माण
  • 5.57 लाख : बैलट यूनिट, 5.3 लाख : कंट्रोल यूनिट
  • रीयल टाइम क्लॉक का फीचर जोड़ा गया, जिससे हर बार
    बटन दबाने पर समय अंकित होता है।

एम3 (मॉडल 3)

  • 2013 व उसके बाद निर्माण
  • 3.4 लाख : बैलट यूनिट, 3.36 लाख : कंट्रोल यूनिट
  • छेड़छाड़ से बचाव के लिए इसमें एक खास फीचर जोड़ा गया। एक पेंच भी निकलने पर यह मशीन काम करना बंद कर देती है।
  • चुनाव आयोग के अनुसार 2019 चुनाव के लिए 10 लाख तक मशीनें बनाई जानी हैं।

कोई हेरफेर की गुंजायश नहीं

  • 2006 के बाद बनी मशीनों की बैलट यूनिट में वायरलेस, वाई-फाई या ब्लू टूथ उपकरण हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

तैनाती की त्रिस्तरीय सुरक्षा

  • चुनाव होने वाली जगह पर इसकी तैनाती की प्रक्रियाएं इतनी जटिल है कि इनसे छेड़छाड़ करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन दिखने लगता है।

ऐसे की जाती हैं नष्ट

  • ईवीएम का जीवनकाल 15 साल रहता है।
  • 15 साल बाद सभी इकाईयों को हटाकर प्लास्टिक को कुचल दिया जाता है।
  • कोड लिखी हुई चिप को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में नष्ट किया जाता है।
  • Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 69 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 98 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 118 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 193 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 175 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 173 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन