लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की नीतियों को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना साकार होगा।
CM योगी ने आज राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के मौके पर जीपीओ पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की नीतियों को अपनाकर ही अखंड भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अखण्ड भारत के सपने का साकार किया। उनकी नीतियों के कारण भारत में 543 रियासत मिलीं।
योगी ने कश्मीर के मामले में नेहरू की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मामले में सरदार पटेल की बातें मान ली गयी होती तो आज यह समस्या नहीं होती। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कश्मीर समस्या को अपने तरीके से सुलझाऊंगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। उन्होंने लिखा “मां भारती के वीर सपूत, राष्ट्र गौरव, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेलजी की जयंती पर शत-शत नमन।”
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर हजरतगंज में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के मंत्री स्वाती सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।