प्लान बनाकर की गई थी अशोक यादव की हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Eros Times: नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान नोएडा सेक्टर 51 होशियारपुर निवासी अशोक यादव की हत्या के चार दिन बाद पीड़ित परिवार ने एक बड़ा खुलासा किया है। 
प्रेस वार्ता के दौरान परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अशोक यादव की हत्या करने के लिए पूरा प्लान बनाया गया था और अब परिवार के सदस्यों को अपनी भी हत्या का डर सता रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2023 की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर शहतूत फार्म हाउस में एक शादी समारोह के दौरान सेक्टर 51 होशियारपुर निवासी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अशोक यादव के परिजनों ने अशोक यादव के बेटे दिनेश यादव के ससुर शेखर व आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस हत्याकांड के सदमे उबरने के बाद शनिवार की दोपहर अशोक यादव के परिजन मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपने सेक्टर 51 स्थित एच-32 निवास पर प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में अशोक यादव दूसरे पुत्र भूपेंद्र यादव की पत्नी नैना यादव ने बताया कि उनके ससुर अशोक यादव की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई है। अशोक यादव को शादी में बुलाकर सैकड़ों लोगों के सामने निर्मम तरीके से मार दिया गया। नैना ने बताया कि इस मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं। जिसके चलते उनका परिवार डर के साये में जी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी शेखर यादव और उसके बड़े भाई खब्बी यादव द्वारा पूर्व में कई बार घर आकर अशोक यादव और उनके छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। उन्हें डर है कि अब छोटे बेटे पर भी जानलेवा हमला हो सकता है। स्व. अशोक यादव के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि शेखर यादव और उसका परिवार अपराधिक प्रवृत्ति का है और अक्सर हथियारों को लेकर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं।

दिवंगत अशोक यादव की बहू नैना ने बताया कि जिस समय अशोक यादव की शादी समारोह में हत्या हुई उस दौरान उनका बड़ा भाई और बड़ा बेटा भी मौजूद थे, लेकिन टारगेट करके सबके सामने कनपटी पर बं​दूक लगाकर अशोक यादव की हत्या की गई। नैना ने बताया कि साजिश के तहत उनकी गाड़ी के पीछे बग्गी और आगे कार खड़ी की गई थी, ताकि हमले से बचने के बाद वह लोग भाग ना सकें।

नैना ने आरोप लगाया कि दिनेश यादव और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में कोर्ट द्वारा लिखित आदेश दिया जा चुका था और शादी में लगे पैसे और सामान कोर्ट के समक्ष वधु पक्ष को वापस दिए जा चुके थे।

इस दौरान अशोक यादव के परिजनों ने आरोपी शेखर यादव की पुत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए तथा मीडिया के सामने उसकी कुछ तस्वीरें व सोशल साइट पर चेटिंग की फोटोज भी दिखाई है।

प्रेसवार्ता में दिवंगत अशोक यादव के भाई रोहताश यादव, बेटा भूपेंद्र यादव, दिनेश यादव व अन्य परिजन मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के…

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    EROS TIMES: गाजियाबाद,शुक्रवार, सितम्बर 2024,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “हिन्दी दिवस” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 128 views
    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 104 views
    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 12, 2024
    • 35 views
    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 135 views
    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 165 views
    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 140 views
    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक