![](https://www.erostimes.com/wp-content/uploads/2017/11/DUBEY.jpg)
नोएडा/EROS TIMES : सेक्टर 82 ईडव्ल्यूएस पॉकेट 7 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर सुबह 9 बजे सेक्टरवासियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया | इसके उपरांत आचार्य पुष्कर कृष्ण जी ने सभी को आशीर्वचन दिया | सभी ने आचार्य का तिलक कर ढोल नगाड़ों के साथ विदाई दी | इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया |
भंडारा दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जो अनवरत देर शाम तक चला |
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र दुबे ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान हमें सद मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं | भागवत कथा जैसे आयोजनों से नई पीढ़ी भी संस्कारवान बनती है वहीँ हमें यह कथा जीवन जीने का सूत्र भी सिखाती है |
इस मौके पर शिवब्रत तिवारी ,रवि राघव ,सुशील पाल ,देवमणि शुक्ला ,संजय शुक्ला ,रंजीत विष्ट ,देवेंद्र गुप्ता ,संतोष तिवारी ,राजवीर सिंह ,अमितेश सिंह ,एनके सोलंकी ,मुन्ना चौधरी सहित तमाम आयोजन समिति के सदस्य एवं सेक्टरवासी मौजूद रहे |