लोकमंच द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में 1600 छात्र छात्राओं ने लिया भाग

नोएडा लोकमंच द्वारा नोएडा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर देने के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शहर के 68 स्कूलों के लगभग 1600 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता आज 23 नवंबर को नोएडा हॉट सेक्टर 33 नोएडा में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की गई।प्रतियोगिता में पर्यावरण, भारत का चंद्र यान, मेट्रो ट्रेन, कार्टून आदि विषयों पर चित्र बनाने थे। आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग विषयों पर चित्र बनाने का विकल्प दिया गया था। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और  चयनित 75 विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गये।नोएडा प्राधिकरण का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान है। और नोएडा हाट, रोटरी क्लब तथा अनेक महानुभावों का भी इस प्रतियोगिता में उल्लेखनीय योगदान है।

सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता फल व अल्पाहार वितरित किया गया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चित्रकार जिनमें रुप बाथम, आसिफ सर आदि 9 स्तरीय कलाकार जजों ने  उनकी  कला का आकलन किया।

कार्यक्रम में  लोकमंच के अध्यक्ष प्रभात कुमार, डॉक्टर योगेंद्र नारायण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव, एन. पी. सिंह,आई ए एस  (रि), नोएडा प्राधिकरण से आनंद मोहन डिप्टी डायरेक्टर हार्टिकल्चर, रोटरी क्लब से डि. गवर्नर अशोक कुशवाहा, जी. एस. चुघ आदि अनेक गणमान्य  प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य सभी बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है और सभी चुनौतियों को प्रतियोगी की तरह खेल भावना के साथ आगे बढ़ सामना करने का अवसर देना है। लोकमंच नोएडा को यह विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी कल्पनाओं को चित्र कला में परिवर्तित करने का विश्वास मिलेगा। 

प्रतियोगिता में महेश सक्सेना, इंदिरा चौधरी, त्यागराजन, विभा बंसल, मनीषा, मुकुल बाजपेई, मोहमद परवेज व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के…

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    EROS TIMES: गाजियाबाद,शुक्रवार, सितम्बर 2024,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “हिन्दी दिवस” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 93 views
    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 77 views
    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 12, 2024
    • 34 views
    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 132 views
    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 147 views
    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 134 views
    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक