युवा निर्माण अभियान अनवरत जारी रहेगा-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

8 दिवसीय आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ*

*चरित्र निर्माण राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है -डा.योगानंद शास्त्री (पूर्व अध्यक्ष,दिल्ली विधानसभा)*

नोएडा,शनिवार,1 जून 2024, आज केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर” का शुभारंभ शिक्षाविद डा.अमिता चौहान व डॉ.अशोक कुमार चौहान के सान्निध्य में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44, नोएडा में हो गया।शिविर में 200 आर्य युवक भाग ले रहे हैं। समारोह अध्यक्ष आर्य नेता आनन्द चौहान ने अपनी शुभकामनायें प्रदान करते हुए सफलता की कामना की I
मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.योगानन्द शास्त्री ने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारम्भ किया और कहा कि चरित्रवान युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायँगे।उन्होंने कहा कि आज चरित्र निर्माण करना राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है।परिषद इस दिशा में सतत प्रयत्नशील होकर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द समग्रक्रांति के अग्रदूत थे देश की आजादी में उनका अविस्मरणीय योगदान सदैव याद रहेगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्य युवक परिषद शिविरों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का अभियान देश भर में तीव्र गति से चलाएगी। नयी पीढ़ी नशा मुक्त हो,मातापिता की आज्ञा कारी हो,ईश्वर भक्त देश भक्त बने,यही हमारा लक्ष्य है।

वैदिक विद्वान डा.जयेन्द्र आचार्य (कुलपति आर्ष गुरुकुल नोएडा) ने कहा कि शिविर का उद्देश्य है युवा कोई भी ऐसा कार्य न करें की उस पर उंगली उठाने जा सके।

आर्य समाज अरुण विहार नोएडा के प्रधान ब्रिगेडियर मुक्ति कांत महापात्र ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने भी एक नई वैचारिक क्रांति को जन्म दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु सिंह ने कहा कि आर्य समाज संस्कृति की रक्षा में संलग्न है हम उसमें सहभागी है।बहिन गायत्री मीना ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

आर्य नेता आनन्द चौहान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भावी युवा पीढ़ी चरित्रवान व संस्कारवान बने यही आर्य समाज का उद्देश्य है।

प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते है जैसे बचपन में बनाओगे वे वैसा ही बनेंगे।

सुप्रसिद्ध गायक पिंकी आर्य, प्रवीण आर्य ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किए।

शिक्षक सौरभ गुप्ता व योगेन्द्र शास्त्री के निर्देशन में 8 दिन तक युवकों को योगासन,दण्ड बैठक, लाठी,जूडो कराटे,आत्म रक्षा व साथ ही संध्या यज्ञ,भारतीय संस्कृति की जानकारी का शिक्षण दिया जायेगा जिससे वह अपनी पुरातन संस्कृति पर गर्व करना सीखें।परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई ने सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से यज्ञवीर चौहान, सुरेश आर्य,अनिल चौहान, धर्मपाल आर्य, त्रिलोक शास्त्री, अरुण आर्य,विवेक अग्निहोत्री, सत्य पाल आर्य,नव्या आर्या, विनोद त्यागी,देवेन्द्र गुप्ता,देवेन्द्र आर्य,आर्य बंधु आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर चार सदस्यों को वार्निंग दी

    EROS TIMES: नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक पत्र जारी करते हुए अपने चार सदस्यों को वार्निंग दी है। ये पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपत की ओर से जारी किया गया…

    देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में उजागर हुए महाघोटाले की जांच के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया

    EROS TIMES : नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपरसन और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर चार सदस्यों को वार्निंग दी

    • By admin
    • August 29, 2024
    • 55 views
    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर  चार सदस्यों को वार्निंग दी

    देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में उजागर हुए महाघोटाले की जांच के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया

    • By admin
    • August 23, 2024
    • 86 views

    बीएनआई नोएडा ने व्यापार विकास और कनेक्शन को बढ़ावा देने के 10 साल मनाए

    • By admin
    • August 23, 2024
    • 80 views
    बीएनआई नोएडा ने व्यापार विकास और कनेक्शन को बढ़ावा देने के 10 साल मनाए

    कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया

    • By admin
    • August 13, 2024
    • 754 views
    कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया

    एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने किया नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

    • By admin
    • August 10, 2024
    • 106 views
    एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने किया नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

    पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

    • By admin
    • August 10, 2024
    • 97 views
    पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक