‘आप एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं- राहुल गांधी

EROS TIMES: राहुल गांधी ने कहा ‘जब आप अदाणी को धारावी का बिजनेस देते हैं तो आप धारावी के छोटे व्यापारियों का अंगूठा काटते हैं। जब आप बंदरगाह, एयरपोर्ट अदाणी को देते हैं तो जो लोग ईमानदारी से व्यापार करते हैं आप उनका अंगूठा काटते हैं। लेटेरल एंट्री देकर देश के युवाओं का अंगूठा काटते हैं। देश के युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करते हैं। तो पेपर लीक कराकर आप उनका अंगूठा काटते हैं।’
लोकसभा में बहस हो रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोसभा की बहस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए बोला लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए और केंद्र पर संविधान पर हमले का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘जब हम संविधान को देखते हैं तो हम देख सकते हैं कि संविधान में महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, पंडित नेहरू के विचार दिखते हैं, लेकिन ये विचार कहां से आए? ये विचार भगवान शिव, गुरु नानक, भगवान बासवन्ना, कबीर आदि से आए। हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के बिना नहीं बन सकता था।

राहुल गांधी ने कहा कि ‘सावरकर ने अपने लेखों में साफ लिखा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं हैं। लड़ाई मनु स्मृति और संविधान के बीच की है। अब सवाल ये है कि आप सावरकर की बात को मानते हैं या फिर संविधान को। क्योंकि जब आप संविधान की तारीफ करते हैं तो आप एक तरह से सावरकर का विरोध करते हैं। जैसे पहले हिंदुस्तान चलाया जाता था, वैसे ही आप आज भी चलाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य को सिखाने से मना कर दिया था और कहा था कि आप स्वर्ण जाति से नहीं है तो मैं आपको नहीं सिखा सकता। एकलव्य ने गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति बनाकर धनुष चलाना सीखा।
जब एकलव्य ने धनुष चलाना सीख लिया तो द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा मांग लिया।’
राहुल गांधी ने कहा ‘जब आप अदाणी को धारावी का बिजनेस देते हैं तो आप धारावी के छोटे व्यापारियों का अंगूठा काटते हैं। जब आप बंदरगाह, एयरपोर्ट अदाणी को देते हैं तो जो लोग ईमानदारी से व्यापार करते हैं आप उनका अंगूठा काटते हैं। लेटेरल एंट्री देकर देश के युवाओं का अंगूठा काटते हैं। देश के युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करते हैं। तो पेपर लीक कराकर आप उनका अंगूठा काटते हैं। देश के हजारों युवा सेना में जाने के लिए मेहनत करते थे, तो आपने अग्निवीर लाकर उनका अंगूठा काटा। किसान आपसे एमएसपी मांगते हैं, मगर आप अदाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाते हो, तो आप किसानों का अंगूठा काटने का काम करते हैं। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि एकाधिकार होना चाहिए, अग्निवीर होना चाहिए। संविधान में ये नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए।’

राहुल गांधी ने हाथरस दुष्कर्म का जिक्र कर पूछा कि ‘ये संविधान में कहां लिखा है कि जो दुष्कर्म करता है, वो बाहर घूमें और जिसका दुष्कर्म हुआ है, उसके परिवार को बंद कर दिया जाए। ये आपकी किताब मनुस्मृति में लिखा है, संविधान में नहीं। हाथरस में संविधान नहीं मनुस्मृति लागू हो रही है। मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया था, परिवार ने मुझे बताया कि यूपी सरकार ने उन्हें कहीं ओर रहने की जमीन देने का वादा किया था, लेकिन चार साल हो गए और आज तक उनका पुनर्वास नहीं हुआ है। वो आज बाहर निकलते हैं और जिन्होंने दुष्कर्म किया, वो उन्हें धमकाते हैं। अगर आप नहीं करेंगे तो, इंडी गठबंधन वाले लोग मिलकर उस परिवार का पुनर्वास करेंगे। हम देश के हर व्यक्ति से कहना चाहते हैं कि आपकी रक्षा संविधान करता है, लेकिन भाजपा के लोग संविधान पर हमला करते रहते हैं।’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘आप एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। ये संविधान में कहां लिखा है? मुझे दिखाइए। हमारी विचारधारा, इंडी गठबंधन की विचारधारा, वो देश में संविधान की रक्षा करते हैं। आज ये बात सबके सामने है कि राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। सामाजिक समानता, आर्थिक समानता नहीं रही। इसलिए हमारा अगला कदम जातीय जनगणना होगा। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का कहां-कहां अंगूठा काटा है। उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा और नई तरीके की राजनीति होगी।’ राहुल गांधी ने ये भी कहा कि ’50 फीसदी आरक्षण की दीवार भी हम तोड़ेंगे।’

 

  • admin

    Related Posts

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 41 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 69 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 158 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 145 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 140 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 144 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका