दिल्ली न्याय यात्रा का मकसद नफरत मिटाना, वर्गीकरण व समाज को बांटने वाली ताकतों के साथ सीधी लड़ाई – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, दूसरे चरण में दिल्ली न्याय यात्रा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आठवे दिन गोकुलपुरी विधानसभा के बैंक ऑफ बड़ोदा, मंडोली रोड़ से शुरु होने से पहले यादव ने कांग्रेस सेवादल की टीम के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी और न्याय यौद्धाओं के साथ दिल्ली की प्रताड़ित जनता को न्याय दिलाने की मुहिम के लिए निकाली जा रही न्याय यात्रा के साथ आगे बढ़ गए। देवेन्द्र यादव ने गुरु पूरब के अवसर पर दिल्ली न्याय यात्रा के यौद्धाओं, शामिल लोगों और दिल्ली की जनता को दिल्ली कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं दी। गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर देवेन्द्र यादव ने दिलशाद गार्डन के बेबे नानक देव जी गुरुद्वारा में माथा टेक कर दिल्ली की खुशहाली की कामना की।

दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ और यात्रा के शुरुआत में बाबरपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ने भव्य स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को चॉदी का मुकुट भी पहनया। राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी आज दिल्ली न्याय यात्रा का हिस्सा बने। उन्हें संविधान की कॉपी भी भेट की गई। लगभग प्रतिदिन 25 किलोमीटर चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा आज नार्थ ईस्ट लोकसभा के बाबरपुर जिला के अंर्तगत गोकुलपुरी विधानसभा, मुस्तफाबाद विधानसभा और करावल नगर विधानसभा में निकाली गई।

दिल्ली न्याय यात्रा गोकुलपुरी विधानसभा में बैंक ऑफ बड़ोदा, मंडोली रोड से शुरु होकर सबोली चौक, सबोली रेलवे फाटक, मीत नगर 20 फुटा रोड़, मंगल बाजार रोड़, अमर कॉलोनी मेन रोड़, रविदास मंदिर लोनी गोल चक्कर, गोकुल पुर ऑटो स्टेंड, गोकुलपुरी चौक मदर डेयरी और दोपहर बाद बौध विहार, गोकुलपुरी होते हुए अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल, ब्रिजपुरी मुस्तफाबाद विधानसभा, निर्माणाधीन डिस्पेंसरी, शिव विहार तिराहा, करावल नगर चौक, शेरपुर चौक मेन रोड़ करावल नगर से यात्रा निकलकर भजनपुरा चौक मेन करावल नगर रोड़ जाकर समापन हुआ।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश में नफरत, समाज और जातीय भेदभाव को खत्म करने के लिए जन नायक, सर्वप्रिय नेता राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ा यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली थी, उसी मकसद को चरितार्थ करने के लिए दिल्ली कांग्रेस पिछले 11 वर्षों से अन्याय झेल रहे दिल्लीवालों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली कांग्रेस दिल्ली न्याय यात्रा निकाल रही है जिसके पहले चरण में जनता का भरपूर समर्थन मिला और पार्टी के यौद्धाओं व कांग्रेस समर्थकों की यात्रा में भागीदारी के बाद संगठन आज मजबूत स्थिति में खड़ा दिखाई देता है। यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा को मिल रहे जनता के समर्थन और प्यार के बाद अहसास हो रहा है कि दिल्ली की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हम दिल्ली वालों के दुख, दर्द और परेशानियां का अंत करने में भागीदारी निभाएंगे।

देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली न्याय यात्रा में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चलते हुए सब्जी मार्केट में जाकर लोगों से मिले और मंहगाई पर चर्चा भी की। लोगों ने बताया कि महंगाई अप्रत्याशित बढ़ रही है हमारे धंधे पर अधिक प्रभाव पड़ा है, हमारे साथ खरीदार भी महंगाई की मार झेल रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। दिल्लीवाले महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार झेल रहे है। सरकार में आते ही केजरीवाल 5 लाख और नरेन्द्र मोदी ने 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था, जो पूरी तरह फेल साबित हुआ। मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल ने युवाओं को रोजगार देने की जगह नशे की ओर धकेल दिया जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को पकोड़े तलने के लिए छोड़ दिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी देश और दिल्ली में महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में पूरी तरह फेल साबित रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि गंदगी, कूड़े, जगह-जगह नालिया और सीवर की समस्याएं झेल रहे दिल्लीवासी अरविन्द केजरीवाल का उनकी पदयात्राओं में तिरस्कार कर रहे है। लोगों का न्याय यात्रा के प्रति रुझान से दिखाई दे रहा है कि वो कांग्रेस को अपनी जरुरत के रुप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूॅ कि न्याय यौद्धा दिल्ली के दुख, दर्द को सुनने और परेशानियों को समझने की कोशिश करे। दिल्ली के हालात को जानने के लिए उनके दिलों को छूने वाली बातें करके उनसे भावनात्मक रुप से जुड़ने की कोशिश करें। दिल्ली की जनता के दिल्ली न्याय यात्रा के साथ जुड़ने के बाद यात्रा ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों के मिल रहे सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराईयों से धन्यवाद करता हूॅ यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बड़ा बदलाव लेकर आऐगी।

  • admin

    Related Posts

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    EROS TIMES:  दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल के नजदीक बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 41 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 69 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 158 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 145 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 140 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 144 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका