ज्वार के ढोकले, लड्डू, कुट्टू के दलिया, कंगनी की खीर का लोगों ने लिया स्वाद

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत श्री अन्न से बने व्यंजनों की लगाई गई प्रदर्शनी

Eros Times: नोएडा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत शनिवार को तहसील सदर में पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए मोटे अनाज/श्री अन्न के दैनिक जीवन में उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री अन्न से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में ज्वार के ढोकले, ज्वार के लड्डू, कुट्टू का दलिया, कंगनी की खीर, ज्वार की कचौड़ी, समा की खिचड़ी, बाजरे की मठरी आदि व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, सदर तहसील के समस्त कर्मचारियों व क्षेत्रीय लोगों ने किया और व्यंजनों का स्वाद चखा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने जनपद को कुपोषण मुक्त,स्वस्थ एवं मजबूत बनाने संबंधी शपथ बैनर पर भी हस्ताक्षर किए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया- सितम्बर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार अभियान में पोषण से सम्बन्धित समस्त कन्वर्जेंस विभागों के समन्वय एवं समेकित प्रयासों से पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों जैसे गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन व किशोरावस्था में पोषण के सम्बन्ध में जन जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” है। पोषण  अभियान के अंतर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं। इस वर्ष सितंबर 2023 में आयोजित पोषण माह प्रभावी स्तनपान व संपूरक आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण सुधार, मेरी माटी मेरा देश, एनीमिया स्तर में सुधार के लिए प्रशिक्षण उपचार व संवाद.. आदि पर फोकस किया जा रहा है। पोषण माह 30 सितम्बर तक चलेगा।

  • admin

    Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 69 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 98 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 118 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 193 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 175 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 173 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन