Eros Times: नोएडा। “अयोध्या भव्य राम मंदिर” में श्री राम लल्ला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में डी-ब्लाक पार्क में महिलाओं द्वारा भागवद गीता पाठ एवं कीर्तन का अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। जिसमें अमृतवाणी कीर्तन मंडली की कांता कालिया, मंजू शर्मा, कविता रोहतगी, उषा विरमानी, नीलम रावत, अलका निगम, श्रीमती गोयल आदि महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और श्री राम लल्ला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में डी- ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारणी समिति के प्रेम शर्मा, एस. पी. सिंह, वी. के. मेहरा, के. सी. गोयल, एस. एस. शर्मा भी मौजूद रहे। अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया गया। उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।