![](https://www.erostimes.com/wp-content/uploads/2017/04/5387garmi.jpg)
नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: उफ़ ये गर्मी, आपको बता दे की गर्मी के मौसम ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। वहीं तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है। शुक्रवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
और तो और मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो साल का सबसे गर्म दिन हो सकता है। आम तौर पर अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहता है, लेकिन शनिवार को पारा बढ़ने की उम्मीद है और यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
प्राप्त सुचना के आधार पर मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल 2016 मौसम का सबसे गर्म दिन था, इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, पिछले अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा था। वैसे शुक्रवार भी वर्ष का सबसे गर्म दिन था क्योंकि अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं ओडिशा भी चिलचिलाती धूप का सामना कर रहा, जबकि गर्मी से राजस्थान में जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। जैसलमेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ओडिशा भी तेज धूप का सामना कर रहा है। राज्य के कम से कम 13 जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। पंजाब और हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हिसार में सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम का यह रुख फिलहाल बदलने के कोई आसार नहीं हैं। तापमान में वृद्धि होती जाएगी। इस वर्ष गर्मी तेज होने की संभावना जताई गई है।