Eros Times :नोएडा |गांव गिझोड में किसान एकता संघ की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता चौधरी बाली सिंह व संचालन प्रमोद शर्मा द्वारा किया गया जिसमें 1976 के पीड़ित किसानों ने किसान एकता संघ के पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया व संघ के मुद्दों से प्रभावित होकर सैकड़ो लोगों ने किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की।गांव गांव में नोएडा प्राधिकरण की ग्रामीण /किसान विरोधी नीतियों का प्रचार कर किसान एकता संघ संगठन का विस्तार कर रहा है|
साथ ही नोएडा प्राधिकरण पर एक बड़े अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी कर रहा है जिसकी घोषणा पीड़ित गांवो में मीटिंग कर जल्द की जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरन प्रधान के नेतृत्व में सभी को संगठन की कार्य शैली की शपथ दिलाकर पदाधिकारी नियुक्त किया गया।जिसमें मुख्य रूप से टीकम चौहान कृष्ण चौहान लिखी राम शर्मा रोहतास चौहान संजय प्रधान विपिन चौहानओमपाल ढाकाजीत सिंह कमल यादव अर्जुन प्रजापति संतोष कुमार सिंह अशोक शर्मा सतीश बनारसी चौहान चैन सिंह चौहान रोहतास चौहान वेदराम चौहान कमल सिंह महेंद्र सिंह राजेंद्र चौहन प्प्पे नागर आदि।