कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु जानिए पूजा विधि, और महत्व..

EROS TIMES/हरिद्वार : में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। तड़के से ही हरकी पैड़ी और गंगाजी के तटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगा में डूबकी लगाने के साथ हर-हर गंगे का उद्घोष चारों ओर गूंज रहा है। इस दिन गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा के पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान का भी बहुत महत्व है। यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयोध्या, काशी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के साथ-साथ दान पुण्य का भी बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए हरिद्वार में, देश की हर दिशा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने आए हैं।पूजा विधि:- इस दिन हर जातक को गंगा स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद उसे भगवान विष्णु की पूजा-आरती करनी चाहिए। इस दिन उपवास रखना चाहिए या फिर एक समय ही भोजन करना चाहिए।  इस दिन नमक का सेवन ना करें और हो सके तो ब्राह्मणों को दान दें और उन्हें भोजन कराएं। शाम के समय चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा की पूजा करने से मां लक्ष्मी विशेष रूप से प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए।महत्व:- मान्यता है कि इस दिन कृतिका नक्षत्र में भगवान भोलेनाथ के दर्शन मात्र से व्यक्ति सात जन्मों तक धनी और ज्ञानी होता है।आज के दिन अपने घरों में तुलसी के आगे और घर के दरवाजों पर घी के दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आज के दिन ही भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था इसलिए आज के दिन कई जगह शिव की विशेष अराधना होती है। अषाढ़ शुक्ल एकादशी से भगवान विष्णु चार मास के लिए योगनिद्रा में लीन होकर कार्तिक एकादशी को पुनः उठते है और पूर्णिमा से संसार के पालन का कार्य करने लगते है। कार्तिक पूर्णिमा के गरीबों को चावल दान करने से चन्द्र ग्रह शुभ फल देता है। इस शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिलकार चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। वैवाहिक व्यक्ति पूर्णिमा के दिन भूलकर भी अपनी पत्नी या अन्य किसी से शारीरिक सम्बन्ध न बनायें वरना चन्द्रमा के दुष्प्रभाव आपको व्यथित करेंगे। भगवान विष्णु को बेहद प्रिय मास कार्तिक की पूर्णिमा पर आज उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह गंगा तथा अन्य नदियों में आस्था की डुबकी लगायी।

  • Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 59 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 89 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 111 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 186 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 171 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 169 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन