नोएडा में खोली नई 3एस डीलरशिप
जैगुवार लैंड रोवर ने दिल्ली एनसीआर में दूसरी डीलरशिप खोली
अत्याधुनिक 3एस फैसिलिटी (सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पाट्र्स), लगभग 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली जहां 18 कारें प्रदर्शित और 22 सर्विस बे भी हैं
नोएडा में खुले सबसे बड़े प्रीमियम कार शोरूमों में से एक जिसमें इंटीग्रेटेड प्री-ओन्ड कार सुविधा भी उपलब्ध
जैगुआर और लैंड रोवर के अधिकांश माॅडल्स प्रदर्शित तथा बिक्री के लिए उपलब्ध
जैगुआर लैंड रोवर इंडिया निरंतर अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार कर रही है, भारत के 23 प्रमुख शहरों में हैं इसके 24 आउटलेट्स
नोएडा, 20 जनवरी, 2017: जैगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज नोएडा में अपनी विश्व -स्तरीय डीलरशिप खोलने की आज घोशणा की, जिससे दिल्ली-एनसीआर में इसे अपनी उपस्थिति और बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अत्याधुनिक तथा मल्टी-लैवल 3एस फैसिलिटी का उद्घाटन जैगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेएलआरएल) के प्रेसीडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहित सूरी और श्री अमित गर्ग, निदेशक-शिवा ग्रुप ने किया। इसके साथ ही, यह दिल्ली एनसीआर में दूसरी रिटेलर है।