
Eros Times: दिल्ली भारतीय गौरव संघ के नेतृत्व में 7 जून को फरीदाबाद नगर निगम के कार्यालय के बाहर पुनर्वास की मांग को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया साथ ही भारतीय गौरव संघ के सदस्यों ने फरीदाबाद में सभी बस्तियों की ओर से मांगों का एक चार्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें मजदूर वर्ग के लोगों के गैरकानूनी विध्वंस और विध्वंस के दौरान उचित प्रक्रिया के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। उन्होंने मांग की कि विध्वंस से पहले सर्वेक्षण किया जाना चाहिए, बेदखली का रिकॉर्ड बनाया जाना चाहिए, और पुनर्वास कार्ड प्रदान किए जाने चाहिए ताकि कोई भी निवासी विध्वंस के बाद अपनी पात्रता साबित करने के लिए संघर्ष न करे।
फरीदाबाद के जमाई कॉलोनी महालक्ष्मी डेरा गढ़खोर लक्कड़पुर खोरी गांव राजीव नगर संतोष नगर निवासियों की सामूहिक मांगों को नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों के सामने रखा गया।

भारतीय गौरव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर का कहना है कि देश में जहां कहीं भी गरीबों के साथ अत्याचार होगा वहां भारतीय गौरव संघ हमेशा उनके साथ खड़ा नजर आएगा। अगर फरीदाबाद की गरीब जनता की आवाज को जल्द नहीं सुना गया तो भारतीय गौरव संघ फरीदाबाद की जनता के साथ मुख्यमंत्री खट्टर के निवास का घेराव भी करेंगे।