क्या आज का समाज बना कायरता का प्रतीक ?


Eros Times: अनेक वीडियो इस प्रकार के आते हैं कि शेर एक पशु को खा रहा है वह पशु तड़प रहा है और बाकी सजातीय विजातीय पशु चारों तरफ खड़े हुए देख रहे हैं। सब पशुओं के पास लड़ने के लिए पंजे खुर और दांत नहीं होते और ना ही तीव्र बुद्धि होती है। हम लोगों के पास तीव्र शातिर बुद्धि होती है तेज गति से काम करने वाले हाथ होते हैं और आत्मरक्षा के लिए आक्रमण करने के प्रकृतिजन्य गुण भी होते हैं लेकिन हम इन सब का प्रयोग केवल डरने और आत्मरक्षा के लिए करते हैं। हम भी अपने सामने किसी निरीह व्यक्ति की जघन्य हत्या होते हुए चुपचाप देख सकते हैं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि समाज में कितनी लड़कियों की लड़के इस प्रकार जघन्य हत्या करते हैं। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि मरने वाली लड़की कितनी अबोध थी हमें कोई फर्क नहीं पड़ता की आस पास पड़े हुए पत्थरों के ढेर से अगर 2/4 पत्थर उस हत्यारे की तरफ फेंके होते तो निश्चित तौर पर वह भाग जाता। थोड़ा सा जन प्रतिरोध होते ही वह भाग जाता और शायद वह लड़की बच जाती। नाबालिक लड़की की हत्या का वीडियो जितनी बार देखा जाता है उतनी बार अपने इंसान होने पर शर्म आती है। और उन लोगों की मानसिकता पर शर्म आती है जो वहां चुपचाप खड़े देख रहे थे। घर से निकलते हुए अपना ख्याल रखने की हिदायत केवल इसलिए नहीं मिलती कि केवल अपनी ही रक्षा करना। किसी निरीह कमजोर और अबोध व्यक्ति की रक्षा करने के लिए आक्रमण करना मानवीय स्वभाव का अंग होना चाहिए। हम लोग कब तक इन हत्याओं को चुपचाप देखा करेंगे और कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।हमारा समाज क्या कायरों और डरपोक लोगों का झुंडमात्र है?

  • admin

    Related Posts

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के…

    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    EROS TIMES: एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी लॉ स्कूल द्वारा “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना” विषय पर दो दिवसीय 7वें ट्रांसडिसिप्लिनरी अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 94 views
    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 77 views
    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 12, 2024
    • 34 views
    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 132 views
    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 147 views
    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 134 views
    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक