पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया प्रधानमंत्री के संविधान पर दिए गये भाषणों की पुस्तक ‘नए भारत का सामवेद’ का लोकार्पण

Eros Times: नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा है कि हमारे संविधान की यह खूबी है कि इसका कोई भी अंश कालातीत नहीं हुआ है। उसके अंदर से ही यह व्यवस्था भी निकलती है कि संविधान निर्माण के बाद के दिनों में कहीं कोई चूक हो, तो उसका परिमार्जन भी किया जा सके। जम्मू-कश्मीर से 370 और 35-ए की समाप्ति इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इस अर्थ में ठीक ही कहा जाता है कि यह जागृत संविधान है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उक्त उद्गार यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के समवेत सभागार में ‘नए भारत का सामवेद’ पुस्तक का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किया। प्रभात प्रकाशन से आई पुस्तक का पुरोकथन सुप्रसिद्ध पत्रकार ‘पद्मश्री’ रामबहादुर राय ने लिखा है, जबकि पुस्तक का संयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में एशोसिएट एडिटर डॉ. प्रभात ओझा ने किया है। 

इस अवसर पर विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर संविधान की आत्मा थे। दुख की बात है कि पहले की सरकारों ने इस आत्मा का निरादर किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस आत्मा का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने डॉ. आम्बेडकर से जुड़े पांच स्थानों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर नई पीढ़ी को भी बाबा साहब से जुड़ने की प्रेरणा दी है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने कहा कि इस सरकार के आने के पहले तक संविधान का बनवास चल रहा था। नरेंद्र मोदी ने आकर इस बनवास को खत्म किया है। जो लोग कहते हैं कि संविधान खतरे में है, दरअसल संविधान नहीं, वही लोग खतरे में हैं। प्रारम्भ में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा कि संविधान के बारे में आज आम लोगों के साथ ऩई पीढ़ी में जागरण की जरूरत है। इस काम को यह पुस्तक पूरा करेगी। आयोजन का संचालन प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रभात ओझा ने किया।

  • admin

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर चार सदस्यों को वार्निंग दी

    EROS TIMES: नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक पत्र जारी करते हुए अपने चार सदस्यों को वार्निंग दी है। ये पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपत की ओर से जारी किया गया…

    देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में उजागर हुए महाघोटाले की जांच के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया

    EROS TIMES : नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपरसन और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर चार सदस्यों को वार्निंग दी

    • By admin
    • August 29, 2024
    • 55 views
    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अवैध तरीके से गाड़ियों को रोकने पर  चार सदस्यों को वार्निंग दी

    देश में बढ़ती अराजकता, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिडनबर्ग की रिपोर्ट में उजागर हुए महाघोटाले की जांच के लिए केन्द्र सरकार से जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में जंतर मंतर पर विशाल धरना आयोजित किया

    • By admin
    • August 23, 2024
    • 86 views

    बीएनआई नोएडा ने व्यापार विकास और कनेक्शन को बढ़ावा देने के 10 साल मनाए

    • By admin
    • August 23, 2024
    • 80 views
    बीएनआई नोएडा ने व्यापार विकास और कनेक्शन को बढ़ावा देने के 10 साल मनाए

    कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया

    • By admin
    • August 13, 2024
    • 755 views
    कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट द्वारा हरियाली तीज उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया

    एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने किया नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

    • By admin
    • August 10, 2024
    • 106 views
    एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान ने किया नवप्रवेशित स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत

    पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक

    • By admin
    • August 10, 2024
    • 97 views
    पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में नोएडा, दादरी एवं जेवर को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक