प्रवासी महासंघ नोएडा के छठ उत्सव में आएंगे फिल्मी सितारे

Eros Times: नोएडा:- प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में छठ पूजा के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। इसी संबंध में हाजीपुर, सेक्टर 104 स्थित आतिथ्यम् रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस वर्ष भी छठोत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर की शाम को पहली अध्र्य एवं 31 अक्टूबर की सुबह दूसरा अघ्र्य दिया जायेगा। छठ पूजा के लिए नोएडा स्टेडियम परिसर में ही एक विशाल घाट का निर्माण नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से किया गया है। जहां छठ पूजा का अध्र्य दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि छठ पूजनोत्सव के अवसर पर धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन सांय 4 बजे से रखा गया है। जिसमे प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा एवं भोजपुरी संगीत के कई लोकप्रिय और नामी कलाकार भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि प्रवासी महासंघ द्वारा इस वर्ष स्व. सुरेश तिवारी स्मृति सम्मान एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन को दिया जायेगा।
कार्यकारणी अध्यक्ष टी. एन. चौरसिया ने बताया कि इस बार छठ घाट कुंड की लंबाई 130 फीट रखी गई है। छठ घाट पर लगभग डेढ़ लाख छठ व्रतियों के पहुंचने का अनुमान है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डा महेश शर्मा, अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला आयोग विमला बाथम समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में सुधीर राय, अवधेश राय, जितेंद्र सिंह, सोनू राय, छाया राय, अंजनी कुमार, विकास तिवारी, मीनाक्षी साही, मिथिलेश राय, अभिनव पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    EROSS TIMES: नई दिल्ली, सितम्बर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में खतरनाक प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार के…

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    EROS TIMES: गाजियाबाद,शुक्रवार, सितम्बर 2024,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “हिन्दी दिवस” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 138 views
    प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने का समर्थन कर रही आप पार्टी – देवेन्द्र यादव

    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    • By admin
    • September 14, 2024
    • 107 views
    हिन्दी को दैनिक व्यवहार में लाये – राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    • By admin
    • September 12, 2024
    • 37 views
    हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 137 views
    एमिटी में आयोजित “शासन और वैश्विक बहुलता में उभरते रुझान – संतुलन की कल्पना”

    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 181 views
    भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक

    • By admin
    • September 11, 2024
    • 143 views
    राष्ट्र प्रगति में बाधक तत्वों का मुकाबला करें-प्रो.नरेन्द्र आहूजा विवेक