सेवा बस्ती की युवतियों को स्वावलंबी बनाएंगे गोपाल कृष्ण अग्रवाल
Eros Times :दिनांक 23 दिसंबर 2023, रविवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के पास वाल्मीकि संस्कार केन्द्र में सेवा भारती गौतम बुद्ध नगर द्वारा कंबल वितरण एवं स्वेटर वितरण किया गया। सेवा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में विनीत जी ने सेवा भारती के द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सेवा बस्ती में चलाए जा रहे सभी प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की सेवा भारती प्रत्येक बस्ती में जनकल्याण के लिए एवं वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा सेवा भारती द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। मैंने भी संघ के कार्यकर्ता के रूप में सेवा भारती को काफी नजदीक से जाना है और सेवा बस्ती के कार्यों का अनुभव किया है। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने वर्तमान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज की सरकार सेवा बस्ती को नजरअंदाज नहीं करती बल्कि उसे जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जोड़कर जीवन शैली को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है। अग्रवाल ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि आप सभी को शिक्षा नहीं छोड़ना चाहिए एवं इसकी गंभीरता को समझना चाहिए। शिक्षा आपके अच्छे भविष्य का माध्यम बन सकती है। इसके अलावा युवतियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को कौशल के लिए सिलाई मशीन जैसे कौशल को सीखना चाहिए, जिसस वह स्वालंबी बन सके। श्री अग्रवाल ने घोषणा की सभी युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई मशीन का प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी उनकी होगी और उनका प्रशिक्षण के लिए नोएडा में प्रशिक्षण केंद्र में भेजा जाएगा। इस घोषणा पर स्थानीय महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह निश्चित थी हमारे लिए लाभकारी होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश भाटिया जी, अतुल जी, मनोज जी, नितिन जी एवं दिनेश जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।