चुनावी जनसभा को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया सम्बोधित

Eros Times: जखनियां उत्तर प्रदेश सरकार के मा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के नौ वर्ष के उपलब्धियों को लेकर अलीपुर मंदरा ग्राम के हडौरा डिह बाबा स्थान पर पानी टंकी के पास बगीचे में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्षों में गरीब कल्याण के लिए सैकड़ों योजनाएं लाकर हर गरीब का सपना पूरा किया है। दुनिया मे भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है,हर गरीब के पक्के मकान का सपना मोदी जी ने पूरा किया। वहीं उन्होंने कहा कि जब हमारी माताएं बहने शाम को शौच के लिए जातीं थीं विषम परिस्थितियों का सामना करतीं थीं ।आज मोदी जी ने उन्हें शौचालय देकर उनका सम्मान किया है।

कोई गंभीर बीमारी होने पर गरीब माताओं, बहनों के गहने तथा खेत या तो बिक जाते थे या तो गिरवी रख दिया जाता था।आज आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5लाख तक के चिकित्सा का लाभ उनको मिल रहा। उन्होंने कहा कि काया कल्प योजना के माध्यम से देश के सभी स्कूलों में सुधार हुआ है,आज हमारे पास 1 करोड़ 92 लाख प्राथमिक विद्यालय है और उन सभी विद्यालयों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाया जा रहा है।बिजली पर उन्होने कहा कि पहले बिजली सिर्फ सैफई और इटावा को मिलती थी, आज प्रदेश के 75 के 75 जिलों को बिजली बराबर मिल रही है। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में गुंडे बदमाश लुच्चे प लफंगे सत्ता के गलियारों में चौड़े से घूमते थे।आज गुंडे, बदमाश, माफिया जेल में है और कुछ तो जो बाहर है गुंडई,और अराजकता नहीं करेंगे की पट्टी लगाकर घूम रहे है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। कहा कि भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ जबकि सपा सरकार में रोज दंगे होते थे। आज कावरिया निकलते हैं तो उनपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या में हजारों कारसेवकों को भून दिया गया था,आज भाजपा सरकार मे राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि सपा के लोगों से राम मंदिर का दर्शन करने के लिए चलिए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगो कि टोपी का लाल रंग कारसेवकों के खुन से सना है ।ये वही समाजवादी है जो वोटों की खातिर अयोध्या की धरती को लाल कर दिए, इनके टोपी का लाल रंग कारसेवकों के खून से रंगा हुआ है। लोग कहते थे कश्मीर से 370 धारा हटी तो खुन की धारा बहेगी एक मच्छर के बराबर भी खून नही गिरा और कश्मीर में धारा 370 हट गया।

2014 से पहले पाकिस्तान आतंकवादी भेजता था पर पाकिस्तान के घर मे घुसकर मारते हैं। हमारे 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री ने अभिनंदन को सकुशल वापस भारत लाया गया, भारत बदल चुका है। आज अमेरिका में जिस तरह से मोदी जी का सम्मान हुआ है वह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। गाजीपुर के विषय में उन्होंने कहा कि 2019 में थोड़ी सी गलती हुई पर 2024 में प्रचंड कमल खिलाना है। इस दौरान उन्होंने कहा मैं बृजेश पाठक गाजीपुर के एक-एक लोगो की आजीवन सेवा करूंगा।

मा उप मुख्यमंत्री भीषण गर्मी को देखते हुए गाजीपुर के जखनियां विधानसभा के अलीपुर मदरा गांव के एक बगीचा में केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाने और 2024 लोकसभा के मद्देनजर जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कि गाजीपुर धरती वीरों, कलाकारों, साहित्यकारों की यह शहीदी धरती है। 2014 में जब मनोज सिन्हा जी चुनाव जीते थे तो विकास कि यहां लहर तेज गति से चल रही थी ।अब गाजीपुर की जनता एक बार फिर से कमल खिलाने को तैयार हैं। उन्होंने आजमगढ़ में भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि जहां-जहां कमल खिलता है वहां वहां लक्ष्मी मां की साक्षात कृपा हो जाती है।

जनसभा को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, सपना सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, डॉ संगीता बलवंत, रामराज बनवासी ने भी संबोधित किया।

 उद्बोधन के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह तथा जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। का आभार धन्यवाद लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल निरहुआ, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और अभिनव सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

जनसभा की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह तथा संचालन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम व मंच पर उपस्थित लोगों में ,राम तेज पांडेय, विजय शंकर राय, बृजेंद्र राय,मुराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, कालीचरन राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, राजेश राजभर, शशिकांत शर्मा, रघुवंश सिंह पप्पू,सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, सुशीला सोनकर, जयप्रकाश गुप्ता, ओमकार मिश्र, पंकज सिंह चंचल, सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, अच्छेलाल गुप्ता, सुनील सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र,अटल सिंह,झुन्ना सिंह, प्रमोद वर्मा, विस्तारक रविप्रकाश जी, शैलेश कुमार राम, मनोज बिंद, सुरेश बिंद, विवेकानंद पांडेय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    चुनौतीयौ पर चिंतन विषय पर गोष्ठी सम्पन्न  EROS TIMES: गाजियाबाद,वीरवार 27 फरवरी 2025, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में “ऋषि बोध दिवस” के उपलक्ष्य में ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन…

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    • By admin
    • February 27, 2025
    • 69 views
    बदलते परिवेश में कार्य शैली बदलनी होगी-आर्य रविदेव गुप्त

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 98 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 118 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 193 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 176 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 173 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन