कलेक्टर ने सुनी धान किसानों की बात जल्दी ही शीघ्र समस्या निराकरण की कही बात

भारतीय किसान संघ के आंदोलन का असर

Eros Times : जबलपुर | धान खरीदी केंद्रों में रखी किसानों की धान को असमय बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कुछ खरीदी केंद्रों पर तो धान में घुटनों तक पानी भर गया। जिसे किसानों ने पंप को मदद से बाहर निकाला। रात भर हुई बारिश से किसान अपनी धान को बचाने खरीदी केन्द्रों में जद्दोजहद में जूझता रहा। भारतीय किसान संघ जबलपुर के पदाधिकारियों ने जिले के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना तक अधिकारीयों के माध्यम से धान खरीदी की समस्या और बारिश के कारण धान मे हुए नुकसान से अवगत कराया। साथ ही सक्सेना से पाटन तहसील के खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया। किसान संघ के आग्रह पर सक्सेना ने पाटन तहसील के श्रीराम वेयरहाउस व अन्य खरीदी केंद्र निरीक्षण करने पहुंचे।

किसानो की धान का एक एक दाना खरीदेंगे- कलेक्टर

पाटन तहसील के श्रीराम वेयर हाउस में एकत्रित किसानों के बीच पहुंचकर किसानों की धान खरीदी की समस्या को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गंभीरता से सुना और श्री सक्सेना ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वास्तविक किसानों की धान का एक एक दाना खरीदेंगे। जो भी धान यदि पानी में भीग गई है उसे भी सुखाकर एफ ए क्यू के अनुसार तैयार कर खरीदेंगे। श्री सक्सेना ने किसानों से सहयोग करने का आग्रह किया जिस पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सभी किसानों ने प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य  विशाल चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम नारायण पचौरी, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, पाटन तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, जिला सह मंत्री धनंजय पटेल, सुनील पटेल,  संजय सिंह, रवि पटेल, अखिलेश पटेल, अजय पटेल, रितेश पचौरी, मुरली मनोहर पटेल, मनीष पटेल, रम्मू पटेल, प्रकाश नारायण पटेल सहित बीस से अधिक गांवों के किसान उपस्थित रहे। 

  • admin

    Related Posts

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    EROS TIMES:  दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल के नजदीक बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे । निरीक्षण के दौरान मंत्री सौरभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 48 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 134 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 127 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 125 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 112 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 124 views
    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक