Eros Times: लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चलाकर उनकी हत्या करने वाले भाजपा सरकार में मन्त्री के पुत्र, और उसके साथियों के ऊपर कार्यवाही करने के विपरीत, किसानों के दुःख दर्द में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को आज सुबह उनके लखनऊ स्थित निवास पर नज़र बन्द कर दिया है,
सरकार द्धारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सविधान के विरुद्ध इस तरह घर पर ही नजरबंद कर अंग्रेजो का शासन याद दिला दिया है।
सरकार हर मोर्चे पर अमानवीयता का परिचय देती आई है। इससे आम आदमी गुस्से में है। भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार की जन विरोधी नीतियों से जहाँ जनता अत्यंत दुःखी है वही , बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराध बेलगाम है।
कारपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के लिए भाजपा की सरकार आम जनता पर महंगाई थोप रही है।भाजपा सरकार तो किसानों के हितों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। भाजपा के शासन काल में किसानों की बदहाली बढ़ी है। उसे न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला है और नहीं उसकी आय दुगनी करने की दिशा में कोई योजना बनी है।कारोबार न चलने से व्यापारी भी परेशान हैं। पूंजीनिवेश और रोजी रोजगार की भाजपा सरकार की बातें काल्पनिक हैं। प्रदेश में न तो नए उद्योग लगे हैं, न ही एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ा है।