भाजपा और आप पार्टी मार्शलों की नियुक्ति को चुनावों भुनाने की राजनीति कर रही हैं – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण में सहायक भूमिका निभाने के लिए सिविल डिफेंस वॉलियंटर की पुनः भर्ती हेतू उपराज्यपाल द्वारा 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मार्शलों की भर्ती की अनुमति देने के बावजूद दिल्ली सरकार द्वारा 1 नवम्बर तक कोई कार्यवाही नही करना आतिशी सरकार की मार्शलों की भर्ती के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। मार्शलों की भर्ती पर राजनीति की भेट चढ़ा दो दिवसीय विधानसभा सत्र में साझा सहमति के बावजूद भाजपा और आम आदमी पार्टी इसको राजनीतिक रुप से भुनाना चाहती हैं। चुनाव नजदीक आने के इंतजार में मुख्यमंत्री आतिशी उपराज्यपाल के आदेश की उपेक्षा कर मार्शलों की नियुक्ति को चुनावों में भुनाने की रणनीति के तहत भर्ती करना चाहती है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के एक ही आदेश ने नौकरी से निकाले गए 10 हजार से अधिक मार्शलों की पुनः नियुक्ति के लिए आतिशी सरकार इन्हें भर्ती करने पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जेल से बाहर आने केजरीवाल ने दावा किया था कि मैं मार्शलों की भर्ती करवाऊँगा, लेकिन आतिशी भर्ती करने में संवेदनशील दिखाई नही देती। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल निवास पर मार्शलों की भर्ती को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाटक सभी ने देखा था और विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में भाजपा विधायकों का मार्शलों की भर्ती पर आवंछनीय राजनीति को पूरी दिल्ली ने देखा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज पुनः उपराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल डिफेंस वालियंटरों की भर्ती के तुरंत कार्यवाही करने के संबंध में पुनः पत्र लिखना, दिल्ली सरकार की नाकामी को उजागर करता है। उपराज्यपाल ने प्रदूषण की रोकथाम में सहायक बनाने के लिए पत्र में इन मार्शलों की नियुक्ति के लिए विधिपूर्वक संबधित अधिकारियों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिल्ली सरकार को देने को कहा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है जबकि आम आदमी पार्टी और भाजपा ने सिविल डिफेंस वालियंटरों की भर्ती को राजनीतिक विवाद में फंसाकर गरीब युवा मार्शलों के रोजगार को औछी राजनीति करके रुकवाने का काम कर रहे है। दिल्ली कांग्रेस चाहती है दोनो दल आपसी विरोध खत्म करके मार्शलों की तुरंत भर्ती करने का रास्ता साफ करें।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में गंभीर रूप ले रहे प्रदूषण के नियंत्रण के प्रति असंवेदनशील आतिशी सरकार नही चाहती कि लोगों को जहरीली हवा से राहत मिल सके। शायद इसलिए ही मार्शलों की पुनः नियुक्ति पर कोई कदम नही उठाया। दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण का विकराल रूप लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक साबित हो रहा है। दिल्ली सरकार सड़को पर धूल कण तथा वाहन प्रदूषण और यमुना में अमोनिया युक्त जहरीले जल प्रदूषण के नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है कि लाखों श्रद्धालु अलग छठ घाट बनाकर ताजे, साफ पानी में पूजा करें।

 

  • admin

    Related Posts

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    EROS TIMES: 14 फ़रवरी, नोएडा: इस वैलेंटाइन डे पर अपटाउन बाय एडवांट ने कपल्स, दोस्तों और संगीत प्रेमियों को प्यार, म्यूजिक और जश्न से भरी शाम के लिए आमंत्रित किया है।…

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    EROS  TIMES: लायंस क्लब नोएडा ने SSCA लाइब्रेरी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल के बच्चों ,अध्यापकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मनाया। सर्वप्रथम झंडारोहण व राष्ट्रगान अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    • By admin
    • February 14, 2025
    • 41 views
    अपटाउन मॉल ने लेक्का के साथ एक म्यूजिकल वैलेंटाइन सेलिब्रेशन का होगा आयोजन

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 69 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 158 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 145 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 140 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 144 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका