आसुस ने भारत में 7th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ नोटबुक किया लॉन्च

नई दिल्ली। ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी आसुस ने भारत में 7th जेनरेशन इंटेल प्रोसेसर के साथ अपना नया नोटबुक लॉन्च कर दिया है। इसका नाम R558QU है। यह नोटबुक R558QR का अपडेटेड वर्जन है। इसे दो वर्जन में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट कोर i7 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी कीमत 59,990 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट कोर i5 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी कीमत 48,990 रुपये रखी गई है।

आसुस R558QU के फीचर्स:

इसमें 15.6 इंच का एलईडी बैकलिट फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। R558QU के i7 मॉडल में 8 जीबी और i5 मॉडल में 4 जीबी रैम दी गई है। दोनों ही मॉडल्स में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी दी गई है। ग्राफिक्स के लिए एनवीडिया जीफोर्स 940MX (एन16एस-जीटीआर) कार्ड दिया गया है। साथ ही साटा 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज दी गई है। नोटबुक में वीजीए वेब कैमरा दिया गया है। कीबोर्ड (आसुस स्मार्ट गेस्चर के साथ) और आसुस स्प्लेंडिड सॉफ्टवेयर से लैस है।

आसुस इंडिया के रिजनल हेड प्रमुख, दक्षिण एशिया सिस्टम बिजनेज ग्रुप मैनेजर पीटर चांग ने बताया, नोटबुक की मांग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है, इसलिए इस साल हमारा ध्यान इसी पर रहेगा।”

इससे पहले कंपनी ने एक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Zenfone Pegasus 3S कंपनी के पुराने Zenfone Pegasus 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। Zenfone Pegasus 3S दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 32जीबी, तो दूसरा वेरिएंट 64जीबी स्टोरेज से लैस है। हालांकि, इस महीन सिर्फ 32जीबी वेरिएंट ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 1999 चीनी युआन यानि करीब 19,640 रुपये है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

 

  • Related Posts

    Satyam Fashion Institute नोएडा में हुआ वार्षिक स्नातक शो ‘ Satyam’s Triptych 2024’ का उत्कृष्ट आयोजन

    Eros Times: नोएडा|प्रतिष्ठित फैशन संस्थानों में से एक सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट नोएडा जोकि प्रतिष्ठित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय मुंबई से संबद्ध है ने आज अपने परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के…

    भारत टेक्स एक्सपो-2024 का रोड शो तैयार, 26-29 फरवरी के बीच नई दिल्ली मे होगा कपड़ा निर्यात से जुड़ा भारत टेक्स एक्सपो

    60 हजार करोड़ रूपये के कपड़ों का निर्यात, शहर बनेगा बड़ा हब Eros Times: नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा के परिधान (कपड़ा) उद्योग से जुड़े उद्यमियों की दी जा रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    • By admin
    • January 27, 2025
    • 48 views
    लायंस क्लब नोएडा ने बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 134 views
    एम्स अस्पताल के नजदीक स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 127 views
    97 वें बलिदान दिवस पर पं.रामप्रसाद बिस्मिल को दी श्रद्धांजलि

    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 125 views
    लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 112 views
    गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने-अपने क्षेत्रां में विशाल प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका

    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक

    • By admin
    • December 20, 2024
    • 124 views
    एमिटी विश्वविद्यालय में स्वस्थ रहने के लिए छात्रों ने किया फिट इंडिया वॉक